
कुत्ते को लेकर विवाद में महिला को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी
बिरसानगर के नवजीवन कॉम्पलेक्स में पालतू कुत्ते को लेकर विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
बिरसानगर के नवजीवन कॉम्पलेक्स में पालतू कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद अब दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी तक जा पहुंचा है। पीड़िता ने इस संबंध में बिरसानगर थाने में चार लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना 8 नवंबर की बताई जा रही है, जबकि 10 नवंबर को थाने में पहुंची। प्राथमिकी में जिन चार लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें नीरज मिश्रा, मौसमी सिन्हा, तन्नु दत्ता और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। सभी आरोपी नवजीवन कॉम्पलेक्स के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, विवाद की शुरुआत उसके पालतू कुत्ते को लेकर हुई थी।

इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज की और उसे दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी देते हुए उसके साथ अभद्रता की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर आरोपी वहां से भाग निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह विवाद इससे पहले भी कई बार छोटी कहासुनी तक सीमित रहा था, लेकिन इस बार मामला गंभीर हो गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच में महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


