ट्रेनों में अब बॉडी वॉर्न कैमरा लगा सुरक्षा ड्यूटी करेंगे जवान
यात्री व रेल संपत्ति की सुरक्षा के लिए टाटानगर स्टेशन के आरपीएफ जवान अब ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म पर बॉडी वॉर्न कैमरा लगाकर ड्यूटी करने

यात्री व रेल संपत्ति की सुरक्षा के लिए टाटानगर स्टेशन के आरपीएफ जवान अब ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म पर बॉडी वॉर्न कैमरा लगाकर ड्यूटी करने लगे हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने टाटानगर आरपीएफ को पांच जोड़ी बॉडी वॉर्न कैमरा उपलब्ध कराए हैं, ताकि सुरक्षा जवान कोच में असामाजिक तत्वों की हरकत को रिकॉर्ड कर सकें। यूनिफॉर्म पर बॉडी वॉर्न कैमरा लगने से जवान अपराधियों को साक्ष्य के साथ पकड़ सकेंगे। ट्रेन में चेन पुलिंग, हंगामा या अन्य घटनाओं को अंजाम देने वालों की पहचान में अब सुरक्षा जवानों को काफी सहूलियत होगी। जानकारों के अनुसार, टाटानगर स्टेशन से हावड़ा, शालीमार, संतरागाछी समेत अन्य मार्गों की 10 ट्रेनों में आरपीएफ एस्कॉर्ट करती है।
फिलहाल, बॉडी वॉर्न कैमरा से लैस जवानों की ड्यूटी दो वंदे भारत ट्रेनों समेत तीन अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में लगाई जा रही है। कैमरे से निगरानी होने पर यात्री भी टिकट निरीक्षक या आरपीएफ जवानों पर गलत आरोप नहीं लगा पाएंगे, क्योंकि इन कैमरों में केवल वीडियो ही नहीं बल्कि आवाज भी रिकॉर्ड होगी। इससे रेलवे सुरक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा निष्पक्ष जांच संभव हो सकेगी। भविष्य में बॉडी वॉर्न कैमरों की संख्या बढ़ने पर सभी ट्रेनों की एस्कॉर्ट ड्यूटी को इन्हें लैस किया जाएगा।सेफ्टी और मॉनिटरिंग में तकनीक का बढ़ रहा प्रयोगआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में रेल सुरक्षा बल भी सेफ्टी और मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर रहा है। भविष्य में टाटानगर स्टेशन पर चिन्हित अपराधियों की निगरानी के लिए फेस डिटेक्टर कैमरा लगाए जाएंगे। वर्तमान में प्लेटफार्म, पार्किंग, पोर्टिको और टिकट केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यात्रियों के सामान और वाहनों की जांच स्कैनर से की जा रही है। इसके अलावा टाटानगर आरपीएफ को जल्द एक अत्याधुनिक मॉडल का ड्रोन मिलने वाला है, जबकि एक ड्रोन पहले से उपलब्ध है। टाटानगर के कोचिंग विभाग द्वारा कई ट्रेनों के कोच में भी सीसीटीवी कैमरा लगाने की तैयारी चल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


