ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरनम आंखों से दी हवलदार मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई.

नम आंखों से दी हवलदार मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई.

जमशेदपुर (सं.)। भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर 324 फील्ड रेजिमेंट के जवानों ने आर्मी के दिवंगत 39 वर्षीय हवलदार मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी। बुधवार शाम 7 बजे मृतक के बड़े भाई तेज बहादुर सिंह...

नम आंखों से दी हवलदार मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई.
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 07 Mar 2018 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर 324 फील्ड रेजिमेंट के जवानों ने आर्मी के दिवंगत 39 वर्षीय हवलदार मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी। बुधवार शाम 7 बजे मृतक के बड़े भाई तेज बहादुर सिंह ने मुखाग्नि दी।सेना के हवलदार मनमोहन सिंह का दिल्ली के आरएंडआर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। पार्थिव शरीर को दिल्ली से उनकी पत्नी वंदना सिंह, साला व सेना के जवानों द्वारा एंबुलेंस से मानगो एनएच-33 स्थित सनसाइन कॉम्प्लेक्स लाया गया। हवलदार मनमोहन सिंह का पैतृक निवास भोजपुर जिले के कंवरा में है। पत्नी वंदना सिंह मानगो के एचडीएफसी बैंक में कर्मचारी हैं। स्वर्णरेखा बर्निग घाट पर अंतिम विदाई में मानगो, उलीडीह व सीतारामडेरा थाना प्रभारी, मानगो अक्षेस के अभियंता देवेश कुमार, विजय कुमार, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, सचिव राजीव रंजन सिंह, वरुण कुमार, सुरेन्द्रनाथ ओझा, सतनाम सिंह, जसवीर सिंह, दिनेश, हरेन्दु शर्मा, संजय पाठक, हिमांशु मंडल व अन्य सैनिक मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें