ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरअसहाय की मदद के लिए मानगो में लोगों ने किया रक्तदान

असहाय की मदद के लिए मानगो में लोगों ने किया रक्तदान

असहाय लोगों की मदद के लिए बुधावर को मानगो गौड़ नगर विकास समिति की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य रक्तदान कर असहाय लोगों की मदद करना...

असहाय की मदद के लिए मानगो में लोगों ने किया रक्तदान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 09 Jan 2020 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

असहाय लोगों की मदद के लिए बुधावर को मानगो गौड़ नगर विकास समिति की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य रक्तदान कर असहाय लोगों की मदद करना है। ताकि जिसका कोई मददगार नहीं हो, जाने-अनजाने उसकी सहायता हो सके। बतौर मुख्य अतिथि मानगो थाना प्रभारी मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और असहाय की मदद करना ही सच्ची सेवा है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नवीन प्रधान, उपाध्यक्ष हराधन गौड़, सचिव शंकर गौड़, मोहन प्रधान, भुवनेश्वर गौड़, सुरेश गौड़, ठाकुर बाबा गौड़, भागीरथी गोप, बिस्केशन गोप, विमलेश गोप, अजय, राजेश, विक्रम, सत्येंद्र गोराई, कामेश्वर गौड़, बाबूलाल गौड़, सुनील गौड़, अजीत गोप और अन्य सदस्य मौजूद थे। शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें