झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: जमशेदपुर के 2212 मतदाताओं में से 1525 अधिवक्ताओं ने वोट दिए
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 2212 मतदाताओं में से 1525 ने वोट दिया। जमशेदपुर में 5 बूथ बनाए गए थे और युवा अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला। चुनाव में 23 पदों के लिए सौ अधिवक्ता चुनाव लड़ रहे हैं।

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान शंतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम तक 2212 मतदाताओं में से 1525 अधिवक्ताओं ने वोट दिए। मतदान के लिए जमशेदपुर बार एसोसिएशन भवन में 5 बूथ बनाए गए थे, जहां 9 मतपेटियों में वोट देने के लिए 30 काउंटर थे। बार काउंसिल के चुनाव में अधिवक्ता कतार में लगकर वोट दे रहे हैं। पहली बार काउंसिल चुनाव में वोट देने वाले युवा अधिवक्ताओं में उत्साह था। उम्मीदवारों के समर्थक अधिवक्ताओं से मिलकर दिनभर वोट देने का आग्रह करते रहे। मतदान केंद्र के बाहर दो बार शोर का माहौल था। बताया जाता है कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 23 पदों (18 पुरुष और 5 महिला) के लिए चुनाव हो रहा है, जबकि दो महिला सदस्यों का को-ऑप्शन किया जाएगा।
राज्य के सभी जिलों से मिलकर सौ अधिवक्ता स्टेट बार काउंसिल चुनाव लड़ रहे हैं। जमशेदपुर के भी 12 (9 पुरुष व 3 महिला) उम्मीदवार राजेश कुमार शुक्ला, अनिल कुमार तिवारी, प्रकाश झा, जितेंद्र कुमार सिंह, राजेश दास, कुमार राजेश रंजन, राजेश जायसवाल, हमीद राजा, मो. आफताब आलम खान समेत तीन महिला उम्मीदवार विनिता सिंह, रंजना कुमारी और शिल्पी प्रसाद हैं। जमशेदपुर में झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता आरएन दास पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त हुए थे, जबकि, सेवानिवृत्त न्यायाधीश अबनी रंजन कुमार सिन्हा प्रेक्षक और सहायक प्रेक्षक की जिम्मेदारी सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार सुशील कुमार मिश्रा को मिली थी। अध्यक्ष ने बताया कि मतपेटियों को प्रत्याशियों और दूसरे जिलों से आए तीन ऑब्जर्वर के समक्ष सील कर रांची भेज दिया गया।चुनाव प्रक्रिया में किया सहयोगचुनाव कार्य के लिए अधिवक्ताओं की टीम बनी थी। उपाध्यक्ष बलाई पांडा, संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार, जय प्रकाश भक्त, पुष्पा कुमारी, रंजना मिश्रा, अभय कुमार सिंह, गौरव पाठक, अनंत गोप, लूसी कश्यप, आलोक कुमार सिंह के प्रयास से चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो गया। इधर, अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, संजीव सिंह, महेश कुमार, पवन कुमार, राजीव रंजन, अमित कुमार व विनोद कुमार मिश्रा के साथ करीब सौ अधिवक्ताओं ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप में जारी रखने में सहयोग किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


