Jamshedpur News: मानगो गुरुनानक स्कूल में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित श्री गुरु नानक मिडिल एवं हाई स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना पर कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। ओज कवि चंदन प्रजापति ने सम्मेलन का संचालन किया। कवियित्रियों अंकिता सिन्हा और अंजली शाश्वत की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगाये।
मानगो गुरुनानक स्कूल में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित श्री गुरु नानक मिडिल एवं हाई स्कूल द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना विषय पर आधारित कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का शानदार संचालन ओज कवि चंदन प्रजापति ने किया। जबकि शहर की अंतराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा की प्रस्तुति शानदार रही। साथ ही वाराणसी से आई युवा कवयित्री अंजली शाश्वत, गढ़वा के आलोक दुबे, शहर की पूनम महानंदा, अंकिता सिन्हा, चंदन प्रजापति ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति से पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

