ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजमशेदपुर में डॉक्टरों की हड़ताल से भटक रहे मरीज

जमशेदपुर में डॉक्टरों की हड़ताल से भटक रहे मरीज

नेशनल मेडिकल कॉउंसिल (एनएमसी) के खिलाफ सोमवार की डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के तत्वावधान में जमशेदपुर के सभी सरकारी/गैरसरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा को छोड़कर...

जमशेदपुर में डॉक्टरों की हड़ताल से भटक रहे मरीज
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 02 Apr 2018 11:27 AM
ऐप पर पढ़ें

नेशनल मेडिकल कॉउंसिल (एनएमसी) के खिलाफ सोमवार की डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के तत्वावधान में जमशेदपुर के सभी सरकारी/गैरसरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बाधित कर दी गई हैं। इससे मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। एमजीएम में ओपीडी बंद होने के कारण बिना इलाज ही मरीज लौट रहे हैं। वहीं इमरजेंसी पर काफी दबाव है। सिर्फ एमजीएम में ही रोज 15 सौ मरीजों का इलाज होता है।

आईएमए जमशेदपुर के सचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सोमवार को नई दिल्ली में आईएमए की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात होनी है। अगर वार्ता विफल रही तो डॉक्टरों की मांगें नहीं माने जाने तक हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए जारी रखा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें