सदर अस्पताल से दवा लेकर लौटे मरीज की मौत, परिजनों में आक्रोश
जेम्को आजाद बस्ती निवासी भुवनेश्वर मंडल (42 वर्ष) को कमर दर्द के कारण सदर अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें इंजेक्शन दिया गया। घर लौटने के बाद उनकी मौत हो गई। पत्नी काजल ने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि इंजेक्शन में गड़बड़ी हुई। अस्पताल के डॉक्टरों ने सही इंजेक्शन देने की पुष्टि की है, लेकिन परिजनों ने जांच की मांग की है।

जेम्को आजाद बस्ती निवासी भुवनेश्वर मंडल (42 वर्ष) को कमर में दर्द और तबीयत खराब होने के कारण शनिवार शाम करीब 8 बजे सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उन्हें इंजेक्शन दिया गया। घर लौटने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी काजल ने अस्पताल पहुंचकर ड्यूटी डॉक्टर पर नाराजगी जताई। काजल ने आरोप लगाया कि इंजेक्शन में या उसे लगाने में गड़बड़ी हुई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी और पति की मौत हो गई। मृतक हाईवा चलाते थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर रहे डॉ. नरेन्द्र सुमरोई ने बताया कि मरीज जब आए थे तो उनका शुगर 318 था।
कमर दर्द की शिकायत पर दो टैबलेट लिखी गईं। जब उन्हें दुबारा अस्पताल लाया गया तो वे मृत घोषित कर दिए गए।सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि उस समय ड्यूटी डॉक्टर ने सही इंजेक्शन दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। परिजनों ने निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


