ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरवोटर कार्ड तक छीन रहे हैं पत्थलगड़ी समर्थक

वोटर कार्ड तक छीन रहे हैं पत्थलगड़ी समर्थक

विधानसभा चुनाव सामने आते ही जंगल महल में एक बार फिर से पत्थलगड़ी समर्थक सक्रिय हो गए हैं और लोगों के वोटर कार्ड, राशन कार्ड और आधार जमा करा रहे हैं। लोगों को मतदान में हिस्सा नहीं लेने की बात कहते हुए...

वोटर कार्ड तक छीन रहे हैं पत्थलगड़ी समर्थक
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 21 Oct 2019 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा चुनाव सामने आते ही जंगल महल में एक बार फिर से पत्थलगड़ी समर्थक सक्रिय हो गए हैं और लोगों के वोटर कार्ड, राशन कार्ड और आधार जमा करा रहे हैं। लोगों को मतदान में हिस्सा नहीं लेने की बात कहते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने की शिकायत : पत्थलगड़ी समर्थकों की धमकी से परेशान ग्रामीणों ने मानकी मुंडा संघ के केंद्रीय महासचिव बिरसा मुंडा से शिकायत की। इसके बाद बिरसा मुंडा ने शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव प्रखंड के सुदूरवर्ती पोरेंगेर में मानकी-मुंडा और ग्रामीणों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी ली। डराकर ले रहे राशन कार्ड : ग्रामीणों ने बिरसा मुंडा को बताया कि कुछलोग ग्रामीणों को धमका कर राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार जमा करवा रहे हैं और मतदान से दूर रहने को कह रहे हैं। 25 को सोडिंग में जनसभा : इस दौरान सर्वसम्मति से 25 अक्तूबर को सोडिंग स्कूल मैदान में विशाल जनसभा करने का निर्णय लिया गया, जिसमें मानकी-मुंडा, रैयत आदि शामिल होंगे। जनसभा में धमकानेवालों के खिलाफ आगे की राणनीति बनाई जाएगी। बैठक में विजय होरो सहित काफी ग्रामीण मौजूद थे। पत्थलगड़ी की चपेट में तीन प्रखंड : पश्चिमी सिंहभूम जिले के तीन प्रखंड सोनुवा, गुदड़ी और बंदगांव प्रखंड पत्थलगड़ी की चपेट में हैं। पत्थलगड़ी समर्थक गुदड़ी के जोनो और उदालखाम तथा बंदगांव प्रखंड के पोरेंगेर में बैठक भी कर चुके हैं। वे खुद को गुजरात के दादा कुंवर केसरी सिंह का वंशज बताते रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें