स्टेशन पर अज्ञात यात्री की मौत
Dec 16, 2025 12:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पर एक यात्री की बीती रात मृत्यु हो गई। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। रेल पुलिस का मानना है कि ठंड के कारण उसकी मौत हुई है।

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर 50 वर्ष से यात्री की बीते रात मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर जीआरपी ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया और थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है। इसके बाद से जीआरपी मृतक की पहचान में जुटी है। उसके मोबाइल से भी कई लोगों को फोन किया गया है लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। रेल पुलिस का मानना है कि ठंड के कारण यात्री की मौत हुई है क्योंकि वह जमीन में सिर के नीचे बैग रख कर सोया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


