स्टेशन की वेटिंग हॉल में अज्ञात यात्री की मौत
Feb 16, 2026 02:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के जनरल वेटिंग हॉल में एक यात्री की मौत हो गई। रेल पुलिस ने शव को हॉल से हटा दिया है। मृतक के पास बिहार का स्टेशन टिकट मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों से बात करने के बाद शव की पहचान की जाएगी।

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के जनरल वेटिंग हॉल में एक यात्री की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर रेल पुलिस ने शव को वेटिंग हॉल से उठा लिया है ताकि अन्य यात्रियों को दिक्कत नहीं हो। वहीं, टाटानगर रेल थाना में अभी अज्ञात की मौत पर यूडी का केस दर्ज हुआ है। रेल पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से बिहार के एक स्टेशन का टिकट मिला है जबकि उसकी मोबाइल से अन्य लोगों से बात हुई है। परिजनों से बात करने के बाद ही शव के पहचान की पुष्टि की जाएगी। यात्री के मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




