ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरयात्री ध्यान दें : अंत्योदय, कुर्ला और कर्मभूमि एक्सप्रेस रद्द

यात्री ध्यान दें : अंत्योदय, कुर्ला और कर्मभूमि एक्सप्रेस रद्द

टाटानगर से मुंबई के लिए रविवार को भी अंत्योदय, हावड़ा के शालीमार से कुर्ला और कामख्या से कर्मभूमि एक्सप्रेस नहीं खुलेंगी। इससे सातवें दिन भी लोगों को परेशानी झेलनी होगी। दक्षिण-पूर्व जोन से...

यात्री ध्यान दें : अंत्योदय, कुर्ला  और कर्मभूमि एक्सप्रेस रद्द
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 03 Sep 2017 03:26 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर से मुंबई के लिए रविवार को भी अंत्योदय, हावड़ा के शालीमार से कुर्ला और कामख्या से कर्मभूमि एक्सप्रेस नहीं खुलेंगी। इससे सातवें दिन भी लोगों को परेशानी झेलनी होगी। दक्षिण-पूर्व जोन से शनिवार शाम यह आदेश जारी हुआ है। इधर, शनिवार को भी हावड़ा स्टेशन से मुंबई जाने वाली दो-दो ट्रेनें (हावड़ा-मुंबई गीतांजलि व शालीमार कुर्ला) रद्द थी। रेलवे अनुसार बोगियों के अभाव में हावड़ा व मुंबई के स्टेशनों से ट्रेनें रद्द हो रही हैं। क्योंकि मुंबई की रेललाइन पर बारिश का पानी जमा होने और नागपुर की दुरंतो एक्सप्रेस बेपटरी होने के कारण छह दिनों से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित था। जिससे छह राज्यों (पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र) के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लगभग ट्रेनों के दो-तीन फेरा रद्द होने से रोज दर्जनों आरक्षित टिकट रद्द होने से जनरल टिकट की बिक्री पर भी असर पड़ रहा है। इधर, मुंबई से आने वाली कुर्ला व दुरंतो समेत अन्य ट्रेनें शनिवार को भी देर से टाटानगर पहुंची।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें