ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसरकारी स्कूलों के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ेंगे अभिभावक भी

सरकारी स्कूलों के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ेंगे अभिभावक भी

पूर्वी सिंहभूम के सरकारी स्कूलों के व्हाट्सएप ग्रुप से छात्रों के अभिभावकों को भी जोड़ा जाएगा। इसमें स्कूल के सभी शिक्षक भी रहेंगे। झारखंड राज्य शिक्षा मुख्यालय से यह आदेश आया...

सरकारी स्कूलों के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ेंगे अभिभावक भी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 22 Aug 2020 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम के सरकारी स्कूलों के व्हाट्सएप ग्रुप से छात्रों के अभिभावकों को भी जोड़ा जाएगा। इसमें स्कूल के सभी शिक्षक भी रहेंगे। झारखंड राज्य शिक्षा मुख्यालय से यह आदेश आया है। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में शत-प्रतिशत शिक्षकों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ने का लक्ष्य था। राज्य परियोजना निदेशक का पत्र सभी जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में आया है। सूचना के अनुसार, अब तक जिले में 87 प्रतिशत स्कूल ही व्हाट्सएप ग्रुप से 50 प्रतिशत शिक्षक और अभिभावक को जोड़ पाए हैं। शिक्षकों द्वारा बच्चों की ऑनलाइन शिक्षण सामग्री पर अभिभावकों से विचार लिए जाएंगे। दूसरी ओर, सेंटर फॉर क्रिएटिव कक्षा पर सुझाव दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें