झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट प्रदीप अग्रवाल ने मांगा न्याय

Apr 06, 2026 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

झारखंड के पैरा कराटे खिलाड़ी प्रदीप अग्रवाल ने न्याय और सहयोग की अपील की है। उन्होंने 2023 में ब्लैक बेल्ट हासिल किया और राज्य का नाम रोशन किया। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्हें सामान्य खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करते दिखाया गया। प्रदीप ने सरकार से अलग प्रतियोगिता की व्यवस्था की मांग की है।

झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट प्रदीप अग्रवाल ने मांगा न्याय

झारखंड के उभरते पैरा कराटे खिलाड़ी प्रदीप अग्रवाल ने प्रशासन और खेल संगठनों से न्याय और सहयोग की अपील की है। प्रदीप ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में सेंसाई राजेश कुमार मेहंती के मार्गदर्शन में कराटे की शुरुआत की थी। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने वर्ष 2023 में ब्लैक बेल्ट हासिल कर झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रदीप ने अपने करियर का पहला टूर्नामेंट वर्ष 2018 में आयोजित बिरसा मुंडा कप के रूप में खेला था, जिसमें उन्होंने रजत पदक जीता। इसके बाद उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राज्य का नाम रोशन किया।

हाल ही में रांची में आयोजित फेडरेशन कप में भाग लेने के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें यह आरोप लगाया गया कि एक पैरा कराटे खिलाड़ी को सामान्य खिलाड़ी के साथ मुकाबला कराया जा रहा है। प्रदीप का कहना है कि झारखंड में उनके अलावा कोई अन्य पैरा कराटे खिलाड़ी नहीं है, इसलिए उन्हें मजबूरी में सामान्य खिलाड़ियों के साथ ही मुकाबला करना पड़ता है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने में परेशानी और खेल पर प्रतिबंध जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और खेल विभाग से अपील की कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और खिलाड़ियों के लिए अलग प्रतियोगिता की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें भी समान अवसर मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।