पंडित राधा कान्त उपाध्याय की जयंती पर गोविंदपुर में अनेक गरीब परिवार सम्मानित

Feb 16, 2026 05:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में पंडित राधाकांत उपाध्याय की 85वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को भोजन, राशन और पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। मुख्य अतिथि डॉ. परितोष सिंह ने पंडित उपाध्याय के जीवन को सादगी और सेवा का प्रतीक बताया।

पंडित राधा कान्त उपाध्याय की जयंती पर गोविंदपुर में अनेक गरीब परिवार सम्मानित

जमशेदपुर। पंडित राधाकांत उपाध्याय की 85वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सह नारायण सेवा सम्मान समारोह छोटा गोविंदपुर में डॉ. वीरेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को भोजन, राशन, बर्तन, वस्त्र एवं गरीब बच्चों में पठन-पाठन सामग्री एवं खाद्य सामग्री बांटी गई।समारोह के मुख्य अतिथि गोविंदपुर जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह शामिल थे। उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय का जीवन सादगी, सेवा और अध्यात्म का अद्भुत संगम था। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज समाज के विभिन्न सेवादारों को नारायण सेवा सम्मान से अलंकृत करना, पंडित उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि देने जैसा है।

ऐसे महान व्यक्तित्व की स्मृतियों को नमन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। विशिष्ट अतिथि पंडित मदन मोहन मालवीय समिति के अध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के महासचिव कामेश्वर पाण्डेय, जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष देवशरण सिंह, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अरविंद साहू, आजसू पार्टी के जिला सचिव मृत्युंजय प्रताप सिंह, गोविंदपुर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा, भारतीय जनसेवक परिषद के महानगर अध्यक्ष संदीप झा, धर्मदेव उपाध्याय, उपेन्द्र उपाध्याय, नागेन्द्र तिवारी, श्रुतिधर तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय, क्षत्रिय समाज के सुधीर सिंह, परिषद के संयोजक संजय उपाध्याय, संदीप प्रसाद, अश्विनी उपाध्याय, अमिताभ उपाध्याय आदि मौजूद थे।धन्यवाद ज्ञापन भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।