ईसाई समुदाय के लोगों ने रविवार को मनाया पाम संडे, गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना
जमशेदपुर में ईसाई समुदाय ने रविवार को पाम संडे मनाया। गोलमुरी सेंट जोसेफ चर्च में फादर एडविन ने प्रार्थना की और लोग खजूर की डाली लेकर अपने गुनाहों की माफी मांगी। सभी चर्च में पाम संडे की मिस्सा आराधना...
जमशेदपुर। ईसाई समुदाय के लोगों ने रविवार को पाम संडे मनाया। गोलमुरी सेंट जोसेफ चर्च में फादर एडविन ने प्रभु से प्रार्थना की। इस दौरान समाज के लोगों ने खजूर की डाली लेकर अपने गुनाहों की माफी मांगी। अपने माथे पर पवित्र राख भी लगाया। गोलमुरी संत जोसेफ गिरजाघर, सेंट मेरिज महागिरजाघर, टेल्को गिरजाघर सहित शहर के तमाम गिरजाघरों में आराधना कराई गई। प्रभु यीशु मसीह को गुड फ्राइडे के दिन सलीब पर चढ़ाया गया था। इससे पहले चालीस दिन तक प्रभु यीशु दिन-रात निर्जन स्थान पर निरंतर ईश्वर की प्रार्थना करते रहे। इसी का अनुसरण करते हुए मसीही भी चालीस दिन उपवास रखते हैं।पाम संडे की आराधना से वर्ष चालीसा महाउपवासकाल के होली वीक में प्रवेश किया। सभी चर्च में अपने निर्धारित समय पर पाम संडे की मिस्सा आराधना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।