ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपहाड़िया गिरोह के दो पकड़ाए, 20 स्मार्टफोन बरामद

पहाड़िया गिरोह के दो पकड़ाए, 20 स्मार्टफोन बरामद

साहेबगंज के पहाड़िया गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 20 एंड्रॉयड फोन बरामद किये हैं। एंड्रॉयड फोन मानगो के पारडीह इंदिरा कॉलोनी स्थित एक मकान में छुपाकर रखे गए थे। गिरफ्तार बदमाशों के नाम...

पहाड़िया गिरोह के दो पकड़ाए, 20 स्मार्टफोन बरामद
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 07 Jun 2019 05:46 PM
ऐप पर पढ़ें

साहेबगंज के पहाड़िया गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 20 एंड्रॉयड फोन बरामद किये हैं। एंड्रॉयड फोन मानगो के पारडीह इंदिरा कॉलोनी स्थित एक मकान में छुपाकर रखे गए थे। गिरफ्तार बदमाशों के नाम आकाश कुमार पासवान ओर अयोध्या महतो हैं। तीन पहाड़ी गिरोह के सदस्य है, जो साहेबगंज का है। सभी फोन जिले के अलग-अलग बाजारों में लोगों से चुराए गए थे।

इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि गिरोह के सदस्य इंदिरा कॉलोनी इलाके में छुपे हुए हैं। इसकी जानकारी बुधवार रात में मिली। उसके बाद मकान की घेराबंदी कर दबिश दी गयी। यहां एक कमरे को किराए पर लेकर इन लोगों ने अपना चोरी का मोबाइल रखते थे।

बच्चे हैं गिरोह में शामिल

एसएसपी ने बताया कि गिरोह में कई बच्चों के भी शामिल होने की बात सामने आयी है। इसमें पकड़ा गया आकाश पासवान पूरे गिरोह का सरगना है। बच्चों को ये लोग स्टेशन व दूसरे इलाके में फुटपाथ पर रखते हैं। इनके मिलने की जगह स्टेशन या बस स्टैंड होता था। जहां से इन्हे अलग- अलग बाजारों का टास्क दिया जाता था।

गांव के बाजार निशाने पर

पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने बताया कि शहरी इलाके में पिछले दिनों इस गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया था। जिससे लोगों ने शहर में चोरियां कम कर दी थी। सभी गिरोह ग्रामीण इलाके के बाजार और हाट में जाकर वहां घटनाओं को अंजाम देते थे। मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई

एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि बिना वेरिफिकेशन किए जो मकान मालिक इस तरह के किराएदारों को रखेगा उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस ने अपने वेब साईट पर किरासदारों के वेरिफिकेशन का फार्म अपलोड कर खा है। लोग इसे नियमानुसार भरकर संबंधित थाना से यदि सत्यापति करवा लेते हैं तो वे सुरक्षित रहेंगे।

नहीं किया था सत्यापन

इधर तीन पहाड़ी गिरोह के सदस्यों को जिस मकान से पकड़ा गया वहां के मकान मालिक को इस बात की जानकारी नहीं थी, उसके किराएदार क्या करते हैं। एसएसपी के अनुसार पुलिस मकान मालिक को नोटिस करने जा रही है।

पुलिस टीम में थे शामिल

20 एंड्रॉयड फोन बरामद करने वाले गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम में डीएसपी पवन कुमार, मानगो थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा, एसआई विनय कुमार मिश्रा, एएसआई मृत्युंजय पांडेय, आरक्षी नरेश राम, फूलचंद महतो, मंगल चंद महतो शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें