ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरक्रय केन्द्रों पर धान के वजन में कटौती न हो : गोस्वामी

क्रय केन्द्रों पर धान के वजन में कटौती न हो : गोस्वामी

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने उपायुक्त से जिले के धान...

क्रय केन्द्रों पर धान के वजन में कटौती न हो : गोस्वामी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 16 Feb 2021 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने उपायुक्त से जिले के धान क्रय केन्द्रों में किसानों के धान लेकर पहुंचने पर वजन में की जा रही कटौती को रोकने का आग्रह किया है। डॉ. गोस्वामी ने कहा कि कई धान क्रय केन्द्रों में खराब धान के नाम पर लैम्पस के कर्मचारी प्रति क्विंटल 6 से 7 किलो तक काट रहे हैं। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2050 रुपए प्रति क्विंटल है। कटौती किये जाने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। जबकि सरकारी सर्कुलर में कटौती करने का प्रावधान ही नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें