ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमेले में किसानों को मिले धान और फलों के बीज

मेले में किसानों को मिले धान और फलों के बीज

रायकेला-खरसावां के चांडिल के चांडिल के चैनपुर में सुमन फ्यूल सेंटर एवं भारत पेट्रोलियम की ओर से संयुक्त रूप से किसान मेला का आयोजन किया गया। उदघाटन की केंद्रीय उपाध्यक्ष सविता महतो ने फीता काटकर...

मेले में किसानों को मिले धान और फलों के बीज
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 13 Jul 2019 10:39 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायकेला-खरसावां के चांडिल के चांडिल के चैनपुर में सुमन फ्यूल सेंटर एवं भारत पेट्रोलियम की ओर से संयुक्त रूप से किसान मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन की झामुमो की केंद्रीय उपाध्यक्ष सविता महतो ने किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों के बीच नि:शुल्क धान एवं अन्य फसलों के बीज का वितरण किया। किसानों ने लैम्पस में बीज नहीं आने एवं फसल बीमा नहीं मिलने की शिकायत की।

सविता महतो ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। बारिश का मौसम शुरू होने के बावजूद सरकार की ओर से किसानों को समय पर बीज मुहैया नहीं कराना दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, किसानों को पिछले तीन वर्षो से फसल बीमा की राशि नहीं मिला है। किसानों के प्रति सरकार की मंशा को जाहिर करती है। इस मौके पर झामुमो जिला सचिव सुखराम हेम्ब्रम, केन्द्रीय सदस्य तरूण डे, चारू चंद्र किस्कू, गुरुचरण किस्कू, जिला पार्षद ओम प्रकाश लायक, विश्वनाथ मंडल,वीणा महतो, राजू दां, दिलीप किस्कू, राजू किस्कू उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें