श्लोक पाठ में अंजलि, रेखा तो माहेश्वर सूत्र पाठ में अवंतिका ने मारी बाजी
पाणिनि उत्सव समिति द्वारा श्लोक पाठ, लयबद्ध माहेश्वर सूत्र पाठ और संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत में किया गया और 14 दिसंबर को विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

पाणिनि उत्सव समिति के तत्वावधान में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने श्लोक पाठ प्रतियोगिता, लयबद्ध माहेश्वर सूत्र पाठ प्रतियोगिता एवं संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आयोजन एवं संचालन संस्कृत भाषा में किया गया। समिति के कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र ठाकुर ने मंगला चरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। सचिव चंद्रदीप पांडेय ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं महार्षि पाणिनि के अवदानों की चर्चा की। निर्णायक के रूप में मधुरिमा, रेखा, शिवा, संदीप, उषा एवं रीना मौजूद रहीं। उत्सव का आयोजन 14 दिसंबर को होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। अंत में धीरज ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


