तेज और रोमांचक फुटबॉल खेलेगी जमशेदपुर एफसी: ओवेन कॉयल

Jan 29, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर एफसी के हेड कोच ओवेन कॉयल ने आक्रामक और मनोरंजक फुटबॉल खेलने का विज़न साझा किया है। उनका लक्ष्य टीम को ऐसे खेल के लिए तैयार करना है, जो दर्शकों को रोमांचित करे। उन्होंने कहा कि फैंस के समर्थन की आवश्यकता है और टीम हर मैच जीतने की कोशिश करेगी।

तेज और रोमांचक फुटबॉल खेलेगी जमशेदपुर एफसी: ओवेन कॉयल

जमशेदपुर एफसी के हेड कोच ओवेन कॉयल ने आक्रामक और मनोरंजक फुटबॉल खेलने के अपने विज़न को साझा किया है। उनके नेतृत्व में मेन ऑफ स्टील ने इंडियन सुपर लीग की तैयारी शुरू कर दी है। स्टील सिटी में लौटने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में कॉयल ने कहा कि उनका लक्ष्य जमशेदपुर को ऐसा फुटबॉल खेलने वाली टीम बनाना है, जो समर्थकों को रोमांचित करे और उनसे जुड़ाव बनाए। उन्होंने कहा कि टीम निश्चित रूप से तेज और रोमांचक फुटबॉल खेलेगी, जो देखने में आकर्षक और कुल मिलाकर उत्साह से भरा होगा। कोच ने मौजूदा टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनके उद्देश्य केवल नतीजों तक सीमित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि टीम में युवा और रोमांचक खिलाड़ी हैं, जो फैंस को अपनी सीटों से खड़ा कर देते हैं। जीत के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि दर्शक मैच का आनंद लें और उत्साहित महसूस करें। समर्थकों को सीधा संदेश देते हुए कॉयल ने कहा कि वे स्टेडियम आएं और अपनी टीम का साथ दें, क्योंकि मुश्किल पलों में खिलाड़ियों को फैंस की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि टीम फैंस के लिए हर मैच जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।