बिरसानगर शिशु विद्या मंदिर में मेधावी छात्रों का सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

बिरसानगर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 2024-25 एवं 2025-26 सत्र के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षिका शिप्रा मिश्रा और विशिष्ट अतिथि मंजू सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता की सराहना की और शीर्ष 10 छात्रों को सम्मानित किया।

बिरसानगर शिशु विद्या मंदिर में मेधावी छात्रों का सम्मान

बिरसानगर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के जैक बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कदमा टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू हाई स्कूल की शिक्षिका शिप्रा मिश्रा और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् मंजू सिंह, वरिष्ठ शिक्षिका बारीडीह हाई स्कूल, विद्या विकास समिति झारखंड के प्रांतीय समिति सदस्य अरविंद कुमार सिंह, संकुल प्रमुख रंजय कुमार राय, विद्यालय के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह एवं प्रधानाचार्य अभिलाष गिरि उपस्थित थे। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा पर प्रकाश डाला।

इसके बाद दोनों सत्रों के शीर्ष 10 मेधावी छात्रों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक विविध कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या रिंकू कुमारी ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।