कैंसर को दे दी मात, पर ईचागढ़ से चुनावी जंग हारे अरविंद
ईचागढ़ के निर्दलीय प्रत्याशी रहे अरविंद कुमार सिंह ने कैंसर जैसी बीमारी को मात तो दे दी, लेकिन विधानसभा चुनाव की जंग में हार गये। इसबार के विधानसभा चुनाव में उनको 32206 वोट प्राप्त हुए। वर्ष 2014 में...
ईचागढ़ के निर्दलीय प्रत्याशी रहे अरविंद कुमार सिंह ने कैंसर जैसी बीमारी को मात तो दे दी, लेकिन विधानसभा चुनाव की जंग में हार गये। इसबार के विधानसभा चुनाव में उनको 32206 वोट प्राप्त हुए। वर्ष 2014 में उनको 16.35 फीसदी वोट मिला था, जबकी इसबार के चुनाव में भी उनको 16.37 फीसदी ही वोट मिला।समान वोट मिला अरविंद सिंह को :अरविंद सिंह को वर्ष 2014 के विस चुनाव में 16.35 फीसदी वोट मिला था। इसबार भी उनको 16.37 फीसदी हीं वोट मिला।15 प्रत्याशियों के वोट नोटा वोट से भी कम : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 15 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनको नोटा के 1072 वोट से भी कम वोट मिले। शुरू से बढ़त बनायी थीं सविता महतो : झामुमो की सविता महतो मतगणना में शुरू से ही बढ़ता बनायी हुई थीं, जो अंत तक जारी थी। कुल 35 पोस्टल वोट में सविता महतो को कुल 16 वोट मिले तथा साधुचरण महतो को 10 पोस्टल वोट प्राप्त हुए।