ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटेल्को में बच्चे को रौंदने वाली महिला का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का आदेश

टेल्को में बच्चे को रौंदने वाली महिला का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का आदेश

चार साल के मासूम गोलू को अपनी कार से रौंदने वाली टाटा मोटर्स के टाउन हेड एडमिनिस्ट्रेशन की पत्नी तृप्ति सिंह का ड्राइविंग लाइसेंस रद करने का उपायुक्त ने आदेश दिया...

टेल्को में बच्चे को रौंदने वाली महिला का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का आदेश
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 25 May 2019 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

चार साल के मासूम गोलू को अपनी कार से रौंदने वाली टाटा मोटर्स के टाउन हेड एडमिनिस्ट्रेशन की पत्नी तृप्ति सिंह का ड्राइविंग लाइसेंस रद करने का उपायुक्त ने आदेश दिया है। शुक्रवार को यह आदेश उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को तब दिया जब बच्चे के पिता के साथ प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलने गया था। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल के सामने जिला परिवहन पदाधिकारी फोन कर आदेश दिया। कांग्रेस नेता नितेश मित्तल ने बताया कि उन्होंने सागर तिवारी, जीतू सिंह, हर्ष, नीरज के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। नितेश मित्तल ने कहा कि कुछ दिनों पहले टेल्को निवासी निखिल सिंह के मासूम पुत्र गोलू (4) को टेल्को में तृप्ति ने कार से रौंद दिया था। इससे उसकी जान चली गई थी। दुर्घटना में निखिल सिंह घायल हो गए थे। नितेश ने आरोप लगाया कि टेल्को थाना प्रभारी द्वारा केस में टालमटोल किया गया। उपायुक्त ने खेद जताया और डीटीओ से बात कर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि वे कोर कमेटी बनाकर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जबतक महिला को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तबतक आंदोलन जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में अमित सिंह, अमित कुमार, जीतू सिंह, जितेंद्र कुमार, बिनोद सिंह, महेश शर्मा, मुकेश दास, अनिल झा, छोटू, कमलकांत, विष्णु गुप्ता आदि शामिल थे। टेल्को में 16 मई को भुवनेश्वरी मंदिर के निकट तृप्ति सिंह ने कार से दो स्कूटी पर सवार छह लोगों को कुचल दिया था, इसमें गोलू की मौत हो गई थी। दुर्घटना में उसके पिता निखिल सिंह, मां शालिनी सिंह और बहन डोलसी भी घायल हो गए। उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तृप्ति सिंह ने ही उसी दौरान एक और स्कूटी वाले को ठोकर मारी थी, जिसका नाम प्रिंस कुमार तिवारी और उनके बेटे का नाम अनुभव कुमार तिवारी है। उन्हें टीएमएच में भर्ती किया गया था। वे मानगो सुभाष कॉलोनी संजय पथ निवासी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें