ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरप्लेबैक सिंगर किशोर कुमार को दी गई ऑनलाइन श्रद्धांजलि

प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार को दी गई ऑनलाइन श्रद्धांजलि

शहर के शौकिया कलाकारों ने मंगलवार को फेसबुक के माध्यम से मशहूर प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार को जन्मदिन पर उनके ही गीतों से श्रद्धांजलि दी गई। जमशेदपुर कलाकार मंच के अलावा कई कलाकारों ने व्यक्तिगत रूप से...

प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार को दी गई ऑनलाइन श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 05 Aug 2020 04:53 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के शौकिया कलाकारों ने मंगलवार को फेसबुक के माध्यम से मशहूर प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार को जन्मदिन पर उनके ही गीतों से श्रद्धांजलि दी गई। जमशेदपुर कलाकार मंच के अलावा कई कलाकारों ने व्यक्तिगत रूप से ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी। जायसवाल काम्पलेक्स साकची में संगीत समारोह का शुभारंभ समाजसेवी कमल किशोर अग्रवाल ने किया, जिन्होंने घुंघरू की तरह बजता ही रहा हूं मैं... गीत पेश किया। मंच के अध्यक्ष संजीव बनर्जी ने सुमित्रा बनर्जी के साथ शायद मेरी शादी का ख्याल...युगल गीत प्रस्तुत किया। सचिव राजा बरुआ ने मेरे नैना सावन भादो... गीत पेश किया। गायिका बॉबी ने बांग्ला गीत अधो आलो छाया ते... और हिन्दी नगमा पेश कर कार्यक्रम को नई बुलंदी पर पहुंचाया। हिरोक सेन एवं मनप्रीत ने आपकी आंखों में कुछ... से समां बांधा। बलदेव एवं उनकी बेटी मनप्रीत ने अपने गायन शैली से बारिश में इंद्रधनुषी छटा बिखेरा। सिदगोड़ा मेन रोड पर सुबह कृष्णकांत ओझा की ओर से संगीत श्रद्धांजलि सभा में चंद्रगुप्त सिंह एवं अरविंद देशबंधु ने किशोर कुमार को भारत रत्न देने की मांग की। गैर पेशेवर कलाकार शैलेंद्र सिंह, सुजाता पटनायक, सुनील दुबे ‌तथा सुश्वेता मित्रा एवं लतीफ खान ने फेसबुक पर जीवंत प्रस्तुति में किशोर कुमार के सदाबहार एकल और युगल गीतों से सबको मंत्रमुग्ध किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें