ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरचोरी का झूठा केस करने पर थाने में भड़के ग्रामीण

चोरी का झूठा केस करने पर थाने में भड़के ग्रामीण

परसूडीह थाना क्षेत्र की सरजामदा पुरानी बस्ती में 14 नवंबर की देर रात टेंपो का चक्का चोरी करने के मामले में बस्ती के ही जगदीश कुमार बधुक की ओर से चार लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के विरोध में बस्ती...

चोरी का झूठा केस करने पर थाने में भड़के ग्रामीण
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 17 Nov 2018 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

परसूडीह थाना क्षेत्र की सरजामदा पुरानी बस्ती में 14 नवंबर की देर रात टेंपो का चक्का चोरी करने के मामले में बस्ती के ही जगदीश कुमार बधुक की ओर से चार लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के विरोध में बस्ती के लोग शुक्रवार को भड़क गये और परसूडीह थाने में हंगामा किया। जगदीश से जब यह पूछा गया कि चार लड़कों पर शक किस आधार पर किया तो थानेदार के कमरे में ही बस्ती के लोग हमला बोलने लगे। किसी तरह मामले को पुलिस ने संभाला। इन्हें बनाया गया है आरोपी : सरजामदा बस्ती के कालीपदो बेड़ा, राजीव मुखी, डोमन मुखी, खोडे, राइल और सोनू सेन को आरोपी बनाया गया है। इसी मामले में पुलिस को बनाया था बंधक : परसूडीह थाने में जिन लोगों के खिलाफ में मामला दर्ज कराया गया है। उसी के विरोध में सरजामदा बस्ती के लोगों ने परसूडीह पुलिस को बंधक बना लिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें