ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदेवी-देवताओं को फल-फूल और मिठाइयां अर्पित की

देवी-देवताओं को फल-फूल और मिठाइयां अर्पित की

मानगो पारसनगर श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शुक्रवार को देवी देवताओं को फल, फूल और मिठाइयां अर्पित की गईं। फलाधिवास के बाद पुष्पाधिवास हुआ। इसके बाद आरती और फिर भक्तों के बीच प्रसाद...

देवी-देवताओं को फल-फूल और मिठाइयां अर्पित की
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 24 Feb 2018 04:57 PM
ऐप पर पढ़ें

मानगो पारसनगर श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शुक्रवार को देवी देवताओं को फल, फूल और मिठाइयां अर्पित की गईं। फलाधिवास के बाद पुष्पाधिवास हुआ। इसके बाद आरती और फिर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

शाम को सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद सत्येन्द्र तोमर एंड टीम की ओर से भक्ति संगीत कार्यक्रम हुआ। इसका लाभ भक्तों ने उठाया। शनिवार को भगवान का शृंगार होगा और दिन में 3 बजे से देवी-देवताओं को नगर भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा। इस धार्मिक प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के पिंटू सिंह, अशोक सिंह चौहान, बाला प्रसाद, राजू सिंह, ननकू ओझा, सुनील सिंह और बस्ती के श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें