राज महोत्सव में दिखेगी उड़ीसा की झलक

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में उत्कल बांधव समिति द्वारा ओडिशा का राज महोत्सव 14 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उत्सव का उद्देश्य ओड़िया संस्कृति को बनाए रखना और ओडिशा के बाहर ओडिया त्योहारों का प्रचार करना है। इस कार्यक्रम में महिलाएं और बच्चे नृत्य, संगीत और नाटक प्रस्तुत करेंगे। सभी ओड़िया प्रेमियों का स्वागत है।

राज महोत्सव में दिखेगी उड़ीसा की झलक

जमशेदपुर। उत्कल बांधव समिति, कदमा द्वारा रविवार 14 जून को ओडिशा का सार्वजनिक उत्सव राज महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति राज महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ओडिशा के बाहर भी ओड़िया त्योहारों को धूमधाम से मनाना तथा ओडिशा के बाहर ओड़िया पहचान को बनाए रखना है। यह उत्सव मुख्य रूप से महिलाओं के लिए तथा महिलाओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा लोगों को उड़ीसा की झलक देखने को मिलेगी इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों तथा महिलाओं द्वारा नृत्य, संगीत तथा नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। समिति द्वारा सभी ओड़िया प्रेमियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।