यूजीसी नेट जून के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 20 मई तक आवेदन का मौका
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 है। त्रुटियों को सुधारने के लिए 22 से 24 मई तक का मौका मिलेगा। परीक्षा की जानकारी 10 जून को दी जाएगी और एडमिट कार्ड 15 जून से जारी होने की संभावना है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आधिकारिक तौर पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहायक प्रोफेसर की पात्रता और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 है। यदि आवेदन के दौरान छात्रों से कोई त्रुटि हो जाती है तो उसे सुधारने के लिए सुधार के लिए 22 मई से 24 मई तक मौका मिलेगा। इसके बाद एजेंसी 10 जून तक परीक्षा के शहर की जानकारी साझा करेगी और 15 जून से एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है।
यह संपूर्ण परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


