Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsNTA Releases Provisional Answer Key for JEE Main Session 1 Students in Jamshedpur Anxiously Await Results
जेईई मेन: प्रोविजनल आंसर की जारी, परिणाम 12 फरवरी को

जेईई मेन: प्रोविजनल आंसर की जारी, परिणाम 12 फरवरी को

संक्षेप:

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन के पहले सत्र की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी की है। जमशेदपुर के छात्रों ने उत्तरों का मिलान करना शुरू कर दिया है। छात्र आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। पहले सत्र का परिणाम 12 फरवरी को घोषित होगा, और सत्र दो के लिए पंजीकरण 25 फरवरी तक चलेगा।

Feb 06, 2026 02:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन के पहले सत्र की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट बुधवार को वेबसाइट पर जारी कर दी है। इसके साथ ही देशभर के लाखों छात्रों के साथ जमशेदपुर के परीक्षार्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया है। शहर के विभिन्न केंद्रों पर 21 से 29 जनवरी के बीच हुई परीक्षा में शामिल हजारों अभ्यर्थियों ने अपने लॉगिन विवरण के जरिए उत्तरों का मिलान शुरू कर दिया है। शहर के कोचिंग संस्थानों और छात्रों के बीच बुधवार सुबह से ही गहमागहमी रहा। छात्र न केवल अपने संभावित अंकों की गणना कर रहे हैं, बल्कि किसी भी त्रुटि की स्थिति में आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया में भी जुट गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नियमों के अनुसार, यदि किसी छात्र को आपत्ति है, तो वह 6 फरवरी की रात 11.50 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से चैलेंज दर्ज करा सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क निर्धारित है। जमशेदपुर के विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार शहर के छात्रों ने गणित और भौतिकी सेक्शन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। एनटीए के ब्रोशर के मुताबिक, पहले सत्र का अंतिम परिणाम 12 फरवरी को घोषित किया जाएगा, जो पूरी तरह फाइनल आंसर की पर आधारित होगा। रिजल्ट की प्रतीक्षा के बीच उन छात्रों के लिए भी राहत की खबर है, जो पहले सत्र के प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। एनटीए ने सत्र दो के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो 25 फरवरी तक चलेगी। जमशेदपुर के छात्र अब दूसरे सत्र के लिए अपनी रणनीतियों को धार दे रहे हैं। दूसरे सत्र की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जानी है। दूसरे सत्र का परिणाम 20 अप्रैल तक जारी होने की संभावना है, जिससे छात्रों को अपनी रैंकिंग सुधारने का एक और अवसर मिलेगा।