ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा स्टील के एनएस ग्रेडकर्मियों ने मांगा तीन साल का ग्रेड

टाटा स्टील के एनएस ग्रेडकर्मियों ने मांगा तीन साल का ग्रेड

टाटा स्टील के एनएस ग्रेड की कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक कदमा स्थित भाटिया पार्क में हुई। बैठक में ग्रेड रिवीजन के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों ने एनएस ग्रेड के कर्मचारियों की...

टाटा स्टील के एनएस ग्रेडकर्मियों ने मांगा तीन साल का ग्रेड
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 08 Jun 2019 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील के एनएस ग्रेड की कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक कदमा स्थित भाटिया पार्क में हुई। बैठक में ग्रेड रिवीजन के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों ने एनएस ग्रेड के कर्मचारियों की सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखने की मांग की। कुछ कर्मचारियों ने दावा किया कि अगर वेज रिवीजन में भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जाता है तो कर्मचारी टाटा वर्कर्स यूनियन की सदस्यता से इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। बैठक में मुख्य रूप से अभिषेक दुबे, मनोज सिन्हा, देवव्रत जोशी, अशोक पंडा, रफीक अहमद, राकेश ओझा, गिरीश पंकज, अभिषेक कुमार, राकेश साहू, प्रशांत कुमार, रंजन प्रसाद, ओम पांडेय, राहुल पांडेय, बाबूलाल हांसदा आदि मौजूद थे। बैठक में लिये गये निर्णय के आधार पर मांग की गयी कि एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का वेज रिवीजन किसी भी हाल में तीन साल से अधिक का नहीं होना चाहिए। वेज रिवीजन समझौते में देर होने पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। ग्रेड रिवीजन में एनएस वन ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में कम से कम पंद्रह हजार की वृद्धि की जानी चाहिए तथा डीए प्रति प्वांइट छह रुपये किया जाना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें