ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरअब कोई मकान नहीं टूटने दिया जाएगा : सरयू राय

अब कोई मकान नहीं टूटने दिया जाएगा : सरयू राय

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बिरसानगर ट्वीन सिटी के पास विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय लोगों की पानी-बिजली जैसी समस्याएं सुनी और समाधान करने का आश्वासन...

अब कोई मकान नहीं टूटने दिया जाएगा : सरयू राय
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 31 Jan 2020 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बिरसानगर ट्वीन सिटी के पास विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय लोगों की पानी-बिजली जैसी समस्याएं सुनी और समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने ब्यूटी तिवारी को भारतीय जनमोर्चा की महिला इकाई का अध्यक्ष घोषित किया। स्थानीय लोगों को सरयू राय ने आश्वासन दिया कि अब कोई मकान नहीं टूटेगा। जमशेदपुर पूर्वी में अब कानून का राज चलेगा। उन्होंने कहा कि मोहरदा जलापूर्ति योजना से स्वच्छ पानी सप्लाई करने के लिए जुस्को के अधिकारियों को निर्देश दिया गया हैं। इसके साथ ही फरवरी तक पांच हजार लोगों को पानी कनेक्शन भी मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में कोई भी व्यक्ति किसी के साथ ज्यादती नहीं करेगा। जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संयोजक जल्द ही मनोनीत किए जाएंगे, ताकि आम लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को करनडीह जाना पड़ता हैं, ऐसे में जमशेदपुर पूर्वी में भी एक कार्यालय खोलने की पहल की जाएगी, ताकि लोगों को बिजली की समस्या को लेकर करनडीह नहीं जाना पड़े। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। अधिकतर लोगों ने पानी और बिजली संबंधित समस्याएं बताई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें