ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसोनारी के गैंगवार में अब अभय गिरी को मारी गोली, स्थिति नाजुक

सोनारी के गैंगवार में अब अभय गिरी को मारी गोली, स्थिति नाजुक

सोनारी के गैंगवार में गुरुवार सुबह 11 बजे कागलनगर में 20 वर्षीय अभय गिरी को हेते गिरोह ने गोली मार दी। अभय को दो गोली लगी है। उसे टीएमएच में भर्ती किया गया है। जहां स्थिति नाजुक बनी है। घटना की सूचना...

सोनारी के गैंगवार में अब अभय गिरी को मारी गोली, स्थिति नाजुक
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 24 May 2018 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनारी के गैंगवार में गुरुवार सुबह 11 बजे कागलनगर में 20 वर्षीय अभय गिरी को हेते गिरोह ने गोली मार दी। अभय को दो गोली लगी है। उसे टीएमएच में भर्ती किया गया है। जहां स्थिति नाजुक बनी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी अनूप बिरथरे, सिटी एसपी प्रभात कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंच मामले की जाचं कर रहे हैं। अभय तड़ीपार होते हुए भी सोनारी में रह रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभय गिरी, सूरज यादव और राजीव रजक तीनों सोनारी पेट्रोल पंप से आगे आशीर्वाद अपार्टमेंट के पास खड़े थे। एक स्कूटी पर तीन युवक चेहरा गमछा से छुपाए पहुंचे। अभय और उनके साथियों के पास पहुंचते ही स्कूटी की रफ्तार धीमी की। उनमें से पीछे बैठे युवक ने कमर से पिस्तौल निकाला ली। जबतक कि अभय और उसके साथ कुछ समझ पाते पिस्तौल हाथ में लिए युवक ने अभय के सिर के पास पिस्तौल सटाकर गोली चला दी। मौके पर चार गोली चली, जिसमें एक अभय के गले और एक कान के पास लगी। दो राउंड मिस फायर हुआ। फायरिग करने के बाद हमलावर सोनारी के 7 एक्सटेंशन रोड होते हुए फरार हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें