जमशेदपुर : कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह गिरफ्तार
जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के एक रिसॉर्ट से की गई। मनीष पर हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी की गई थी।
जमशेदपुर का कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बुधवार सुबह उसकी गिरफ्तारी सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में पारडीह काली मंदिर के पास स्थित एक रिसॉर्ट से की गई। जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोचा और अपने साथ जमशेदपुर ले आई। मनीष सिंह पर हत्या, रंगदारी सहित दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस बीते कई दिनों से उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तारी के लिए नोएडा स्थित एक अपार्टमेंट में भी दबिश दी गई थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर था। मामले में लापरवाही को लेकर जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को सस्पेंड भी किया गया था।
फिलहाल पुलिस मनीष सिंह से थाना में गहन पूछताछ कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



