कुख्यात अपराधी रवि खेड़ा ने कोर्ट में किया सरेंडर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरगोलमुरी थाना क्षेत्र में फायरिंग करने के आरोपी कुख्यात अपराधी रवींद्र सिंह उर्फ रवि खेड़ा ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रवि पर गोलमुरी और अन्य थानों में आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। वह पिछले कुछ समय से फरार चल रहा था।
गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा में फायरिंग करने के आरोपी कुख्यात अपराधी रवींद्र सिंह उर्फ रवि खेड़ा ने मंगलवार को पुलिस ने दबाओ में आकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। रवि ने सिविल जज विश्वनाथ उरांव के कोर्ट में सरेंडर किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रवि पर गोलमुरी समेत अन्य थानों में आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज है। बीते दिनों गोलमुरी में लोचन पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में रवि फरार चल रहा था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


