ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरएनएसएस प्रकरण में केयू के शाखा समन्वयक को नोटिस

एनएसएस प्रकरण में केयू के शाखा समन्वयक को नोटिस

गणतंत्र दिवस परेड के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(एनएसएस) के चयन को लेकर जारी विवाद की लपेटे में अब कोल्हान विश्वविद्यालय की जमशेदपुर शाखा के समन्वयक आ गये हैं।विश्वविद्यालय प्रयासन ने संयोजक डॉ. बीएन...

एनएसएस प्रकरण में केयू के शाखा समन्वयक को नोटिस
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 14 Jan 2018 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

गणतंत्र दिवस परेड के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(एनएसएस) के चयन को लेकर जारी विवाद की लपेटे में अब कोल्हान विश्वविद्यालय की जमशेदपुर शाखा के समन्वयक आ गये हैं।विश्वविद्यालय प्रयासन ने संयोजक डॉ. बीएन ओझा को नोटिस जारी किया। यह कार्रवाई ग्रेजुएट कॉलेज की पूर्व अध्यक्ष खुशबू लामा के कुलपति के नाम सौंपे ज्ञापन को विश्वविद्याल तक नहीं भेजने के कारण की गई है। प्रॉक्टर डॉ. एके झा ने इस मामले में डॉ. ओझा से जवाब मांगा है। इससे पहले इस मामले में विवि के एनएसएस संयोजक डॉ. अरविंद पंडित और ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ऊषा शुक्ला से जवाब तलब किया था। इस मामले में अब तक विवि को रिपोर्ट नहीं मिली है। खुशबू लामा ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए स्वयंसेवकों के चयन में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। इस प्रकरण में विश्वविद्यालय के एनएसएस संयोजक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें