ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपूर्वी सिंहभूम में सूखे का कोई असर नहीं, लाभ से वंचित होंगे किसान

पूर्वी सिंहभूम में सूखे का कोई असर नहीं, लाभ से वंचित होंगे किसान

पूर्वी सिंहभूम जिले में समय पर बारिश नहीं होने या कम बारिश होने से खेती पर कोई खास असर नहीं पड़ा। यही वजह है कि इस सप्ताह जब सभी 11 प्रखंडों के...

पूर्वी सिंहभूम में सूखे का कोई असर नहीं, लाभ से वंचित होंगे किसान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 22 Oct 2023 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम जिले में समय पर बारिश नहीं होने या कम बारिश होने से खेती पर कोई खास असर नहीं पड़ा। यही वजह है कि इस सप्ताह जब सभी 11 प्रखंडों के गांव-गांव में सर्वे हुआ तो सूखे का कोई निशान नहीं मिला। राज्य सरकार के आदेश पर कृषि विभाग ने यह सर्वे कराया है। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त ने राज्य सरकार को भेज दी है।
जिले में कुल 1673 चिरागी गांव हैं। इनमें से सैंपल सर्वे के तौर पर 166 गांवों में यह सर्वे कराया गया। हर गांव के पांच-पांच जगहों अर्थात 830 जगहों पर सर्वे कराया गया। जीपीएस कैमरे से इसकी फोटो भी खींची गई और इसकी समग्र रिपोर्ट राज्य के कृषि सचिव को भेजी गई है। सर्वे में बड़े प्रखंडों के अधिक, जबकि छोटे प्रखंडों के कम गांवों को शामिल किया गया है। इसमें सूखे के आकलन रिपोर्ट में शून्य असर को दर्शाया गया है। पिछले साल भी बारिश की अनियमितता का असर राज्य के बाकी जिलों पर पड़ा था, परंतु पश्चिमी सिंहभूम सहित दो जिले सूखे के असर से बच गए थे।

राज्य सरकार के आदेशानुसार सूखे की ग्राउंड रिपोर्ट भेज दी गई है। हमारे जिले पर सूखे का कोई खास असर नहीं देखने को मिला है। जिले में धान की फसल अच्छी है।

- मिथिलेश कुमार कालिंदी, जिला कृषि पदाधिकारी।

प्रखंड का नाम गांवों की कुल संख्या सर्वे हुए गांवों की संख्या

जमशेदपुर 93 09

पोटका 283 28

पटमदा 89 09

बोड़ाम 73 07

घाटशिला 170 17

धालभूमगढ़ 109 11

चाकुलिया 273 27

बहरागोड़ा 359 35

डुमरिया 92 09

मुसाबनी 50 05

गुड़ाबांदा 82 09

कुल 1673 166

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें