ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसर्वे होने के बावजूद नक्शा विचलन पर कार्रवाई नहीं

सर्वे होने के बावजूद नक्शा विचलन पर कार्रवाई नहीं

मानगो नगर निगम ने नक्शा विचलन कर बनने वाली इमारतों की सूची तैयार करने के लिए सर्वे कराया, लेकिन रिपोर्ट तैयार होने के बाद पदाधिकारियों का तबादला हो गया। सर्वे रिपोर्ट भी रद्दी की टोकरी में चली गई। ...

सर्वे होने के बावजूद नक्शा विचलन पर कार्रवाई नहीं
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 20 Aug 2019 02:03 AM
ऐप पर पढ़ें

मानगो नगर निगम ने नक्शा विचलन कर बनने वाली इमारतों की सूची तैयार करने के लिए सर्वे कराया, लेकिन रिपोर्ट तैयार होने के बाद पदाधिकारियों का तबादला हो गया। सर्वे रिपोर्ट भी रद्दी की टोकरी में चली गई। रिपोर्ट में 10 कंस्ट्रक्शन कंपनियों पर नक्शा विचलन कर इमारत बनाने का आरोप लगा था, उसकी सूची मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपी गई थी। 15 दिनों तक टीम ने मानगो के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद नोटिस की प्रक्रिया शुरू करनी थी, ताकि नक्शा विचलन करने वाली कंपनी अपनी इमारतों का नक्शा नियमित करा सके, लेकिन पदाधिकारियों का तबादला होने के बाद नोटिस की प्रक्रिया स्थगित हो गई। अब मानगो नगर निगम के अधिकारी स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारी में जुट गए। जिन इमारतों का नक्शा विचलन किया गया है, उन्हें नोटिस देना तो दूर उनके निर्माण पर भी रोक नहीं लगाई गई। इन जगहों पर हुआ है नक्शा विचलन : सर्वे रिपोर्ट में डिमना रोड में गंगाधर अपार्टमेंट, वसुंधरा होम्स प्राइवेट लिमिटेड, जवाहरनगर रोड नंबर 15 में दो निजी मकान, नेचर पार्क के पास बन रही बहुमंजिली इमारत सहित अन्य जगहों पर नक्शा विचलन कर भवन का निर्माण किया जा रहा है। वसुंधरा अपार्टमेंट परिसर में नक्शा विचलन कर नौवीं मंजिल का निर्माण किया जा रहा है, वहीं डिमना रोड में कई पुरानी इमारत हैं, जिसका नक्शा विचलन कर विस्तार किया जा रहा है। इनमें पुराने मकानों को शामिल नहीं किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें