ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरचाईबासा चैंबर के चुनाव में नितिन प्रकाश अध्यक्ष पद निर्वाचित

चाईबासा चैंबर के चुनाव में नितिन प्रकाश अध्यक्ष पद निर्वाचित

चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पद पर नितिन प्रकाश ने अपना कब्जा जमा लिया। नितिन चैंबर के अब नए अध्यक्ष होंगे। उन्होंने सीधे मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी पवन खिरवाल को 94 मतों के...

चाईबासा चैंबर के चुनाव में नितिन प्रकाश अध्यक्ष पद निर्वाचित
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 10 Sep 2017 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पद पर नितिन प्रकाश ने अपना कब्जा जमा लिया। नितिन चैंबर के अब नए अध्यक्ष होंगे। उन्होंने सीधे मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी पवन खिरवाल को 94 मतों के अंतर से हराया। प्रकाश को 175 जबकि खिरवाल को 81 मत मिले। सचिव पद पर मधुसूदन अग्रवाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। दूसरी बार आनंद वर्द्धन बने उपाध्यक्ष : उपाध्यक्ष पद पर दूसरी बार आनंद वर्द्धन प्रसाद और दिलीप खंडेलवाल विजयी हुए। प्रसाद को 201 तथा खंडेलवाल को 174 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी सुनील दोदराजका को 131 मत मिले। संयुक्त सचिव के पद पर 201 मत लाकर रितेश चिरानियां और 157 मत लाकर मनोज कुमार अग्रवाल विजयी हुए। 146 मत लाकर विनोद दाहिमा पराजित हुए। विकास गोयल निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी के 10 पदों पर 239 मत लाकर शिबू लाल अग्रवाल, 237 मत लाकर नितिन अग्रवाल, 227 मत लाकर अनिल जेठवा, 224 मत लाकर संजय चौबे, 223 मत लाकर आदित्य विक्रम सारडा, 211 मत लाकर पिंटू अग्रवाल, 210 मत लाकर अनुराग प्रसाद, 206 मत लाकर नटवर विजयवर्गीय और नितिन पल्लन तथा 184 मत लाकर इंद्रजीत सिंह विजयी हुए। 180 मत लाकर दीपक सिंह और 174 मत लाकर बलजीत सिंह पराजित हुए। चुनाव अधिकारी अनूप कुमार सुल्तानियां ने सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया। इस मौके पर सह चुनाव अधिकारी एवं चेम्बर के निवर्तमान अध्यक्ष ललित शर्मा एवं जयप्रकाश मूंधड़ा भी उपस्थित थे। नितिन प्रकाश के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद निवर्तमान अध्यक्ष शर्मा ने माला पहनाकर और बुके देकर उन्हें सम्मानित किया। पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थे नितिन : चाईबासा चैंबर के इस चुनाव पर काफी लोगों की निगाहें थीं। चुनाव में मतगणना के दौरान विजयी नितिन प्रकाश पहले ही दौर से बढ़त बनाये हुए थे। नौ राउंड की गिनती में नितिन हर राउंड में काफी मतों के अंतर से आगे रहे। लेकिन, नौवें राउंड में दोनों प्रत्याशियों को बराबर-बराबर आठ मत मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष के चुनाव में भी एक राउंड को छोड़कर आनंद वर्द्धन प्रसाद शुरू से हर राउंड में अपनी बढ़त बनाए हुए थे। संयुक्त सचिव के चुनाव में रितेश चिरानियां शुरू से हर राउंड में आगे रहे। हिन्दुवादी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें