एनआईटी जमशेदपुर और मेडिकल कॉलेज के बीच चिकित्सा सेवाओं के लिए एमओयू

Feb 13, 2026 12:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। इस साझेदारी के तहत विशेषज्ञ परामर्श, डायग्नोस्टिक सुविधाएं और आपातकालीन उपचार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

एनआईटी जमशेदपुर और मेडिकल कॉलेज के बीच चिकित्सा सेवाओं के लिए एमओयू

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने अपने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। फरवरी 2026 में संपन्न हुए इस समझौते का मुख्य उद्देश्य संस्थान को आधुनिक और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराना है। यह समझौता एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन एमके सिन्हा की उपस्थिति में हुआ। औपचारिक रूप से एमओयू पर अस्पताल की ओर से केके सिंह और संस्थान की ओर से प्रो. सारंगी ने हस्ताक्षर किए।

इस पूरी पहल को सफल बनाने में एनआईटी जमशेदपुर के मेडिकल सर्विसेज के अध्यक्ष डॉ. एमए. हसन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके मार्गदर्शन और प्रयासों के कारण ही इस सहयोग को धरातल पर उतारा जा सका है, जिसके लिए संस्थान प्रशासन ने उनके प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है। इस साझेदारी के तहत एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों और कर्मचारियों को अब विशेषज्ञ परामर्श, डायग्नोस्टिक सुविधाओं और आपातकालीन उपचार के लिए एक सुदृढ़ तंत्र मिलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।