एनआईटी की फैशन टीम का आईएसएम में परचम
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर की फैशन टीम क्वाड इनविक्टा ने आईआईटी धनबाद के सांस्कृतिक महोत्सव सृजन-2026 में फैशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम ने अपने डिजाइनों, शानदार प्रदर्शन और अनुशासन से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। यह जीत संस्थान के लिए गर्व का विषय है।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। संस्थान की प्रतिष्ठित फैशन टीम क्वाड इनविक्टा ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव सृजन-2026 में आयोजित फैशन प्रतियोगिता परिधान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें देश के विभिन्न प्रमुख शिक्षण संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया था। क्वाड इनविक्टा की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। टीम के सदस्यों ने न केवल अपनी डिजाइनों और परिधानों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि उनके शानदार मंचीय प्रदर्शन और उत्कृष्ट अनुशासन ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। टीम ने अपनी थीम के जरिए आधुनिकता और परंपरा का अनूठा संगम पेश किया।
संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने कहा कि यह जीत संस्थान के लिए गर्व का विषय है। टीम क्वाड इनविक्टा ने साबित कर दिया कि संस्थान के छात्र न केवल तकनीकी शिक्षा और शोध में अग्रणी हैं, बल्कि सांस्कृतिक और कलात्मक क्षेत्रों में भी देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


