Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsNIT Jamshedpur Hosts Prominent Event Pravardhan 2025 with Technical Competitions
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर में प्रवर्धन-25 का समापन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर में प्रवर्धन-25 का समापन

संक्षेप:

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने प्रवर्धन 2025 का आयोजन किया, जिसमें विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में इलेक्ट्रोस्पेक्शन, मैट लिंक, रोबो सॉकर, और कोडिंग में विजेताओं को पुरस्कार मिले।

Nov 15, 2025 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की ओर से प्रवर्धन 2025 का आयोजन किया गया, जिसका समापन संस्थान परिसर में हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, उनकी पत्नी इन्द्राणी सूत्रधार, डॉ. आरपी सिंह (डीन, छात्र कल्याण) तथा डॉ. मधु सिंह (विभागाध्यक्ष, विद्युत अभियांत्रिकी) उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्युत अभियांत्रिकी सोसाइटी के प्रभारियों डॉ. आलोक प्रियदर्शी, डॉ. मृणाल कांति सरकार, डॉ. रवि भूषण, और डॉ. सिमान्त कुमार सामल ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। समारोह की शुरुआत प्रवर्धन के अंतर्गत आयोजित विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ हुई। इलेक्ट्रोस्पेक्शन में अनुराग और रंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मैट लिंक में अनुराग सिन्हा और शुभ्रोनिल विजेता बने।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रोबो सॉकर में अनुभव, पीयूष, सांचिता और अनीबन ने प्रथम स्थान हासिल किया। एक अन्य प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम में अमन और अनुराग ने पहला पुरस्कार जीता, और नवृति में आदित्य और रुचिका विजेता रहे। प्रमुख कोडिंग प्रतियोगिता इलेक्ट्रोहैक में हॉकिंस होराइजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।