एनआईटी में इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड ऐक्सीलरेशन कॉनक्लेव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
एनआईटी जमशेदपुर में आईएसी-2025 की तैयारी के लिए समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 50 प्रस्ताव प्राप्त होने की जानकारी दी गई। छात्रों के लिए मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विजेताओं के लिए पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों के लिए प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। विशेष महिला उद्यमिता सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

एनआईटी जमशेदपुर में सोमवार को संस्थान के आसपास के संस्थानों के साथ तीसरे इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड ऐक्सीलरेशन कॉनक्लेव(आईएसी -2025) की तैयारियों की समीक्षा हेतु एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीबीई के निदेशक प्रो. अमरेश कुमार ने बताया कि देशभर से कॉनक्लेव के लिए 50 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं तथा रिक्रूटर्स के लिए स्थान आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।डीन प्रो. सतीश कुमार ने मॉडल प्रतियोगिता को मिल रहे रिस्पॉन्स का उल्लेख करते हुए उद्योग–अकादमिक सहयोग को वास्तविक समस्याओं के समाधान और छात्रों को पेटेंटिंग प्रक्रिया से अवगत कराने में उपयोगी बताया। डॉ. एम. हसन ने जानकारी दी कि टेक्निकल बिज़नेस इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा 10 चयनित समूहों को तीन वर्षों तक तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिसमें ₹50 लाख तक की अनुदान राशि शामिल है।डॉ.
दिनेश ने बताया कि कई स्कूलों और कॉलेजों से छात्र मॉडल प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कर रहे हैं और विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों के लिए प्रमाणपत्र रखे गए हैं।डॉ. तुषार बनर्जी ने बताया कि आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, वीएनआईटी नागपुर और एनआईटी मिजोरम शैक्षणिक साझेदार हैं तथा प्रदर्शनी हेतु स्थान आवंटन की तैयारी जारी है।डॉ. रश्मि सिन्हा ने सम्मेलन में एक विशेष महिला उद्यमिता सत्र आयोजित किए जाने की घोषणा की। बैठक में अरका जैन यूनिवर्सिटी, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, आरवीएस कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक आदित्यपुर, बेसेट जमशेदपुर और एआई -कबीर पॉलिटेक्निक के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एनआईटी जमशेदपुर से प्रो. आरवी. शर्मा, प्रो. केबी. यादव, डॉ. राम कृष्णा, डॉ. स्वगत डी. साहू तथा डॉ. रत्नेश मिश्रा ने भाग लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




