ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबारह लाख की ठगी करने वाले नाइजीरियन को सजा

बारह लाख की ठगी करने वाले नाइजीरियन को सजा

हर्बल प्रोडक्ट की सप्लाई के नाम पर 12.14 लाख रुपये की ठगी करने वाले नाइजीरियन जेम्स बेनेट उर्फ ग्रेट आनुमजारू चुकुदी को सीजेएम की अदालत ने बुधवार को तीन साल की सजा सुनाई। साथ ही 30 हजार रुपये...

बारह लाख की ठगी करने वाले नाइजीरियन को सजा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 03 Aug 2017 03:58 PM
ऐप पर पढ़ें

हर्बल प्रोडक्ट की सप्लाई के नाम पर 12.14 लाख रुपये की ठगी करने वाले नाइजीरियन जेम्स बेनेट उर्फ ग्रेट आनुमजारू चुकुदी को सीजेएम की अदालत ने बुधवार को तीन साल की सजा सुनाई। साथ ही 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। मामले में कुल 7 लोगों की गवाही हुई थी। बिष्टूपुर थाने में आदित्यपुर दिंदली बस्ती एमआइजी हाउसिंग में रहने वाले मनोज कुमार ने 8 अगस्त को मामला दर्ज कराया था। मनोज झा को मेल पर एक मैसेज आया था। आरोपी ने हर्बल प्रोडक्ट की सप्लाई का प्रलोभन दिया था। नाइजीरियन ने खुद को एडवरासीस लिमिटेड यूके बेस्ट कंपनी का निदेशक सचिव बताया था। उसने कहा था कि कंपनी ज्वाइन करने पर हर्बल प्रोडक्ट में 20 प्रतिशत का शेयर मिलेगा। मनोज झा ने इसके लिए 12.14 लाख रुपये दिए। बदले में उन्हें कुछ भी नहीं मिला था। मुंबई से हुई थी गिरफ्तारी : नाइजीरियन जेम्स बेनेट उर्फ ग्रेट आनुमजारू चुकुदी की गिरफ्तारी 21 अक्तूबर 2015 को सेक्टर 12 प्रणाम होटल आघड़ नवी मुंबई से हुई थी। मामले में कुल 7 लोगों की गवाही हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें