खरकई नदी में नवजात का शव मिलने से सनसनी, दो थानों की पुलिस जांच में जुटी

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

बुधवार को खरकई नदी से एक नवजात का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बागबेड़ा स्थित बड़ौदा घाट के पास नहाने आए लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

खरकई नदी में नवजात का शव मिलने से सनसनी, दो थानों की पुलिस जांच में जुटी

खरकई नदी से बुधवार को एक नवजात का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। बागबेड़ा स्थित बड़ौदा घाट के पास नदी में नहाने गए लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटनास्थल आरआईटी थाना क्षेत्र में पड़ने के कारण बागबेड़ा पुलिस के साथ सरायकेला-खरसावां जिले की आरआईटी पुलिस भी जांच में जुटी है। नवजात का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव नदी के बहाव के साथ किसी अन्य स्थान से यहां पहुंचा हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।