New Year Preparations in Temples and Picnic Spots Amid Festivities पूजा के साथ होगा नए साल में प्रवेश, मंदिरों में तैयारी, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsNew Year Preparations in Temples and Picnic Spots Amid Festivities

पूजा के साथ होगा नए साल में प्रवेश, मंदिरों में तैयारी

नए साल की तैयारी में लोग मंदिरों में पूजा करके शुरुआत करेंगे। मंदिरों में विशेष आयोजन जैसे दुर्गा पाठ और रुद्राभिषेक की तैयारी की जा रही है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 1 जनवरी को चंद्रमा मकर राशि में...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 29 Dec 2024 07:17 PM
share Share
Follow Us on
पूजा के साथ होगा नए साल में प्रवेश, मंदिरों में तैयारी

नए साल की तैयारी में लोग अभी से जुट गए हैं। नए साल की शुरुआत लोग मंदिरों में पूजा से करेंगे। ऐसे में मंदिर कमेटियों की ओर से नए साल को लेकर विशेष तैयारी की गई है। नए साल की तैयारी को लेकर शहर के सभी मंदिर और शिवालयों में तैयारी की जा रही है। कहीं दुर्गा पाठ तो कहीं रुद्राभिषेक होगा। वहीं, कई जगह भागवत कथा तो दीप यज्ञ की तैयारी की गई है। सुबह 5 बजे मंदिरों के द्वार पूजा के लिए खोले जाएंगे। मनोकामना मंदिर, गोलपहाड़ी मंदिर, शीतला मंदिर, भुवनेश्वरी मंदिर में नए साल पर मंदिर कमेटी की विशेष तैयारी की गई है। बुधवार को विशेष तौर पर माता दुर्गा और गणपति मंदिरों में भीड़ रहेगी। ज्योतिषाचार्य व पुरोहित संतोष त्रिपाठी ने बताया कि 1 जनवरी को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इससे ग्रहों के सेनापति मंगल इस राशि के सातवें भाव में विराजमान हैं। ऐसे में धन योग नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। उन्होंने बताया कि नए साल की शुरुआत बुधवार से हो रही है। बुधवार का दिन गणपति और माता दुर्गा को समर्पित है। इस दिन विशेष लाभ के लिए गणपति और माता दुर्गा की पूजा से जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इस दिन गणपति की प्रतिमा घर लाकर पूजा करने से गणपति की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

पिकनिक स्पॉट पर रहेगी भीड़

जुबली पार्क, टाटा जू के अलावा डिमना लेक, डोबो, थीम पार्क, मोदी पार्क सहित विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर हजारों की संख्या में लोग नए साल के सेलिब्रेशन के लिए आते हैं। इन स्थलों पर सुरक्षा की की विशेष तैयारी की गई है। इन स्थलों पर केवल शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्र और पड़ोसी राज्यों से भी लोग आते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।