नववर्ष के स्वागत में जुटे समाज के लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में विभिन्न समाज के लोग नव वर्ष का स्वागत कर रहे हैं। उड़िया समाज ने पना संक्रांति मनाया, जबकि भोजपुरी क्षेत्र में सतुआन का पर्व मनाया गया। ओडिशा में इसे महाविषुभ संक्रांति कहा जाता है। इस अवसर पर ओडिया समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और पणा का सेवन किया।

नववर्ष के स्वागत में जुटे समाज के लोग

जमशेदपुर। शहर में विभिन्न समाज के लोग अपने-अपने परंपरा के अनुसार नव वर्ष की स्वागत में जुटे हुए हैं। उड़िया समाज के लोग पना संक्रांति, तो भोजपुरी क्षेत्र में सतुआन का पर्व मनाया। जिस दिन भगवान सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं उस दिन मेष संक्रांति मनाई जाती है। ओडिशा में इसे पणा संक्रांति या महाविषुभ संक्रांति कहा जाता है और इस दिन नए साल का त्यौहार भी मनाया जाता है। मंगलवार को यह त्योहार शहर के ओड़िया समाज के लोगों ने भी मनाया। इस अवसर पर ओडिया समाज के सदस्य एक दूसरे को पणा संक्रांति और नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

साथ ही पणा को पीया। इस दिन फल दही, बेल, सत्तू और अन्य वस्तुओं से बने शरबत का पीने का भी विधान है जिसे पणा कहा जाता है। इस मौके पर साकची उत्कल संगठन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, वही नेपाली समाज ने नए वर्ष के स्वागत में सुबह श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा आराधना से की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।