शफीगंज में एक सप्ताह में पाइप लाइन से शुरू हो सकती है जलापूर्ति
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जुगसलाई नगर शफीगंज के निवासियों को एक सप्ताह में नई पाइप लाइन से पानी मिलने लगेगा। काम लगभग खत्म है, और पाइपलाइन को आरपी पटेल स्कूल की पानी टंकी से जोड़ने का ट्रायल बाकी है। नगर परिषद रोज तीन चार टैंकर पानी की आपूर्ति कर रहा है क्योंकि अप्रैल 2024 से क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा था।

जमशेदपुर। जुगसलाई नगर शफीगंज के निवासियों को एक सप्ताह में नई पाइप लाइन से पानी मिलने लगेगा। नई पाइप लाइन बिछाने का काम लगभग खत्म हो गया है स्थानीय लोगों के अनुसार पाइपलाइन को आरपी पटेल स्कूल की पानी टंकी से जोड़कर ट्रायल करना ही बाकी है। फिलहाल नगर परिषद को रोज तीन चार टैंकर पानी मोहल्ले में लोगों को आपूर्ति कर रहा है ताकि पीने में दिक्कत नहीं हो। मामूल हो कि, पाइप लाइन में खराबी के कारण अप्रैल 2024 से शफीगंज मोहल्ला के करीब 300 घर में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे नगर परिषद और पेयजल स्वच्छता विभाग ने नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया था।
ये भी पढ़ें:हवेली खड़गपुर: दो साल पहले बिछी पाइपलाइन
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


