जयपुर की ट्रेन में शालीमार-पुरी एक्सप्रेस के कोच का होगा इस्तेमाल

May 07, 2026 11:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में टाटानगर होकर संतरागछी-जयपुर नई ट्रेन का शुभारंभ किया गया है। यह ट्रेन साप्ताहिक होगी और शालीमार-पुरी एक्सप्रेस के कोच का उपयोग करेगी। नई ट्रेन की दूरी 1500 किमी होगी और इसे अपडाउन करने में 75 घंटे से अधिक लगने की उम्मीद है। यह सेवा 20 वर्षों से मांग में थी।

जयपुर की ट्रेन में शालीमार-पुरी एक्सप्रेस के कोच का होगा इस्तेमाल

जमशेदपुर। टाटानगर होकर संतरागछी-जयपुर नई ट्रेन शालीमार-पुरी एक्सप्रेस के कोच का इस्तेमाल होगा। जानकार बताते हैं कि, संतरागछी -जयपुर नई ट्रेन साप्तहिक होगी। शालीमार-पुरी एक्सप्रेस भी साप्ताहिक थी, जिसे डेली कर दिया गया है। नई ट्रेन की टाटानगर व रांची होकर दूरी करीब 15 सौ किमी होगी। इससे ट्रेन को अपडाउन करने में 75 घंटे से ज्यादा लगने की उम्मीद है। टाटानगर होकर जयपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा की मांग 20 वर्ष से उठ रही थी। संतरागाछी के बाद ट्रेन को खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, टुंडला, ईदगाह, आगरा, खरेली, मदनवार, महुआ रोड, बांदीकुई और दौशा के बाद जयपुर से पहले की स्टेशन खातीपुरा तक चलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।