चाकुलिया-बुरामारा तक 60 किमी नई लाइन पर बनेंगे 75 अंडरब्रिज
दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के खड़गमंडल में चाकुलिया-बुरामारा नई रेल लाइन पर 75 अंडरब्रिज और ओवरब्रिज बनेंगे। इससे झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। रेलवे 60 किमी नई लाइन में 1639 करोड़ खर्च करेगा। इस लाइन से स्थानीय रोजगार बढ़ेगा और यात्रा में समय की बचत होगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के खड़गमंडल में चाकुलिया-बुरामारा नई रेल लाइन पर 75 अंडरब्रिज और ओवरब्रिज बनेंगे। इससे झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के ग्रामीणों को लाइन से अलग आवागमन में सहूलियत होगी। रेलवे के अनुसार, नई लाइन के लिए झारखंड 49, ओडिशा 23 और बंगाल में तीन अंडरब्रिज राहगीरों की सुरक्षा में प्रस्तावित हैं। मालूम हो कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन का शिलान्यास किया था। रेलवे 60 किमी नई लाइन बिछाने में 1639 करोड़ खर्च करेगा। रेलवे ने झारखंड व ओडिशा में नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहित कर ली है। चाकुलिया-बुरामारा लाइन के बीच पांच रेलवे स्टेशन बनेंगे, ताकि ट्रेनों का परिचालन शुरू होने पर यात्रियों को सहूलियत होगी।
चाकुलिया-बुरामारा लाइन शुरू होने से ट्रेन आवागमन का एक नया मार्ग खुलेगा। इससे खड़गपुर-हिजली मार्ग से मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों का बोझ कम होगा।व्यापारिक गतिविधियों में आएगी तेजीपूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया से ओडिशा बुरामारा तक नई लाइन, स्टेशन, अंडर एवं ओवरब्रिज बनने से स्थानीय रोजगार बढ़ेगा। दोनों राज्यों झारखंड और ओडिशा के पर्यटन स्थलों के साथ शैक्षणिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। जिले से पुरी, कटक व भुवनेश्वर की यात्रा में एक घंटे की बचत होगी। रेलवे में माल ढुलाई क्षमता बढ़ने की संभाावना से अभी बादामपहाड़ व गुरुमहिसानी में अभी यार्ड व गुड्स शेड विस्तार का आदेश हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


